आरज़ू

एक आरज़ू है जीवन में एक लड़की से हम प्यार करेंगे,


आवाज़ में जिसकी सुरूर हो उस लड़की की आस करेंगे,


एक आरज़ू है जीवन में एक लड़की से हम प्यार करेंगे !



धूप में जो चलना सीखा दे, बिन हवा के उड़ना,


कली को जो फूल बना दे, काँटों को पड़ जाये झडना,


एक आरज़ू है जीवन में एक लड़की से हम प्यार करेंगे !



जिसे एक नज़र देखले वो, मरने के बाद वो स्वर्ग ही पाए,


मुस्कान उसकी देखकर वसंत आ जाये, सूखीं हुई शाखायों हरी भरी हो जाये,


एक आरज़ू है जीवन में एक लड़की से हम प्यार करेंगे !



उसके कदमो की कोमल आहट, गहरी नींद में भी जगाए,


मुस्कान उसकी देखकर तारे भी घिर जाये,


बस यही आरज़ू है जीवन में एक एसी लड़की से प्यार करेंगे !




चाँद भी उसे देखकर शरमाये, मुरझाए फूलों में खुशबू भर जाये,

जहाँ जाये रोशन करदे वो समां, हर कोई उसे देखे और देखता ही रह जाये,

बस यही आरज़ू है जीवन में एक एसी लड़की से प्यार करेंगे !


एक आरज़ू है जीवन में एक लड़की से हम प्यार करेंगे,




Comments

Popular posts from this blog

मेरी आख़िरी कविता

एकांत - गोपाल

Journal No. 9 · Nothing, Then Everything: The Shiva and Parvati Story