Posts

Showing posts from October, 2026

मेरे प्रेम की परिभाषा

Image
मैं एक शृंखला का उद्घाटन कर रहा हूँ जहाँ मेरे अटपटे दर्शन और विचार होंगे। पाँच दर्शन लिख चुका हूँ। यह पूरा कर लिया है। मेरे अटपटे दर्शन - 1 मेरे पास ही मेरी बेटी सो रही है, सान्वी। मैं उसके सोते हुए चेहरे को देखकर, आज के उसके खेल को याद करके मुस्कुरा रहा हूँ। पहले उसने अपना खिलौने वाला किचन सेट निकाला, फिर तरह-तरह के खिलौनों से उसे सजाकर मुझे सैंडविच खिलाया, फ्रेंच फ्राइज़ खिलाए और ठंडा पानी पिलाया। फिर वह खुद ग्राहक बनी और मुझसे बर्गर माँगा। यह खेल लगभग एक घंटे चला; शायद उसने यह सब किसी कार्टून से सीखा होगा। वह एक घंटा कहाँ बीत गया, पता ही नहीं चला। उसके चेहरे का भोलापन, उसका हँसना, रूठना, सब देखता रहा और खुश होता रहा। मन ही मन सोचा कि मैं कितना भाग्यशाली हूँ। बस यही सब उसका चेहरा निहारते हुए याद कर रहा हूँ। नींद नहीं आ रही थी। छोटे बल्ब की रोशनी, जो हम सोते समय जलाते हैं, उसके चेहरे पर पड़ रही थी। नींद न आने का कारण कुछ और नहीं, बस उसका बुखार था, जो आज शाम ही उसका नया मेहमान बना है। उसके बुखार में मुझे नींद नहीं आती। मैं हर आधे घंटे में उसके माथे पर हाथ रखता हूँ और बुखार कितना है, यह...