Posts

मेरी आख़िरी कविता

Image
एह मेरी कविता, मैं अब तुझसे विदा लेता हूँ। तेरे घर में कितने कामयाब कवि ठहरे होंगे, कितने सफ़र पर चलते हुए यहाँ ठहरे होंगे। पर मेरा ठहरना तेरे आँगन में, बस इतना ही था। मैं अगर कुछ देर और बैठा, तो यह अपमान होगा उनके लेखन का, जिनका यहाँ आना अभी शेष था। मैं अब कवि नहीं रहा। मुझे अब यह कुदरत आकर्षण नहीं देती। रात मित्र नहीं है, वृक्ष संगीत नहीं देते। जिस देह पर कितने गीत अभी लिखे जाने थे, वह प्रेम की सियाही अब मेरी कलम में नहीं रही। मेरे दृश्य अब, प्रेम की कल्पना नहीं करते। मुझे चेहरे एक-से दिखने लगे हैं, और मेरा दर्पण, मुझे दैनिक सलाह देता है, कि तुम अब कवि नहीं हो। इसलिए मैंने हफ़्तों से, दर्पण नहीं देखा। मैं कवि जन्मा हूँ, तो कवि ही मरूँगा। पर मेरी साधना मुझे यह विश्वास दिला रही है, कवि, तुम्हें जीवन ने नहीं, प्रेम ने बनाया था। अब कवि होना, उसका अभिनय करने जैसा है, जैसे बड़े शहरों में लोग मित्रता का अभिनय करते हैं। एह कविता, मुझे एक नए पथ पर निकलना है। मुझे यह भूलना है, कि मैं एक कवि था। उस पथ में अनुराग, ममता, आसक्ति, अवैर, करुणा, सब होगा, पर प्रेम नहीं होगा। कोई राह पूछेगा प्रेम की, त...

एकांत - गोपाल

Image
एकांत में हो, तो बात हो सकती है स्वयं से, विवाद से संवाद तक की यात्रा सरल करता है एकांत। प्रेम का एकांत में चिंतन करना किस्से नहीं, कहानियाँ लिखता है। वे कहानियाँ, जिनकी मृत्यु, धरती के जीवन जितनी लंबी होती है। एकांत में रहने वाले व्यक्ति, लिख लेते हैं साहित्य, सुन पाते हैं पत्तियों का गीत, बोल लेते हैं कविताएँ, देख सकते हैं विवादित चेहरों के भीतर, वे दर्शन कर पाते हैं ग्रंथों का, और बिन घोषणा हो सकते है बुद्ध। एकांत कोई कला नहीं है, यह कलाकार का, कला से पहला परिचय है। एकांत में रहना, जीवन की मृत्यु से मित्रता करवाना है। मनुष्य ने जितने भी, आविष्कार आज तक किए हैं, वे शोर में नहीं, एकांत की गोद में ही जन्मे हैं। पर्वत, झरने, जंगल, सागर, हमारे सहायक हैं, एकांत में रहने के लिए, इसीलिए, शहरों से थककर, लोग उनके पास लौट जाते हैं। एकांत हमें ले जाता है, गर्भ की अवस्था में, जहाँ शब्द नहीं थे, पर स्नेह था, प्रेम था, और मौन था। एकांत में होना, प्रेमी होने जैसा है। जहाँ जीवन, कुछ देर के लिए, गतिहीन, विशेष, और सुंदर हो जाता है।

ਤੂੰ ਲੱਭਦੀ ਜੇ ਮੈਨੂੰ

Image
ਤੂੰ ਲੱਭਦੀ ਜੇ ਮੈਨੂੰ, ਮੈਂ ਮਿਲ ਜਾਣਾ ਸੀ, ਤੇਰੇ ਹਨੇਰੇ ਚ ਚਾਨਣ ਦੇ ਫੁੱਲ ਵਾਂਗ ਖਿੜ ਜਾਣਾ ਸੀ। ਤੂੰ ਲੱਭਦੀ ਤੇ ਮੈਂ ਦਿਵਾ ਬਣ ਬਲਦਾ ਰਹਿੰਦਾ, ਤੇਰੀਆਂ ਰਾਤਾਂ ਚ ਤੇਰੀ ਪਰਛਾਂਈ ਬਣ ਚਲਦਾ ਰਹਿੰਦਾ। ਤੂੰ ਲੱਭਦੀ ਜੇ ਪਿਆਰ ਦੀਆਂ ਅੱਖਾਂ ਖੋਲ ਕੇ, ਮੈਂ ਆ ਜਾਣਾ ਸੀ ਸਾਰੀਆਂ ਪਾਬੰਦੀਆਂ ਰੋਲ ਕੇ। ਤੂੰ ਲੱਭਦੀ ਜੇ ਮੈਨੂੰ ਆਪਣੇ ਹੀ ਅੰਦਰ, ਮੈਂ ਆਸਤਿਕ ਹੁੰਦਾ, ਤੂੰ ਹੁੰਦੀ ਮੇਰਾ ਮੰਦਰ। ਤੂੰ ਲੱਭਦੀ ਜੇ ਮੈਨੂੰ ਆਪਣੇ ਸਾਵਾਂ ਵਿੱਚੋਂ, ਮੈਂ ਤੇਰੇ ਕੋਲ ਆ ਜਾਂਦਾ ਵੱਘਦੀਆਂ ਹਵਾਵਾਂ ਵਿੱਚੋਂ। ਜੇ ਤੂੰ ਲੱਭਦੀ ਮੈਨੂੰ ਪਹਾੜਾਂ ਦੀਆਂ ਰਾਹਾਂ ਚ, ਤੈਨੂੰ ਕਦੇ ਨਾ ਰਹਿਣ ਦਿੰਦਾ ਮੈਂ ਉਜਾੜਾਂ ਦੀਆਂ ਛਾਹਾਂ ਚ। ਜੇ ਤੂੰ ਮੇਰਾ ਨਾਮ ਬੁਲਾਉਂਦੀ ਬਾਜ਼ਾਰਾਂ ਦੀ ਭੀੜ ਵਿੱਚ, ਮੈਂ ਕੱਖਾਂ ਦਾ ਵਿਕ ਜਾਂਦਾ, ਹਜ਼ਾਰਾਂ ਦੀ ਵੀੜ੍ਹ ਵਿੱਚ। ਜੇ ਤੂੰ ਦਿਲ ਦੀ ਖਿੜਕੀ ਅੱਧ ਖੁੱਲੀ ਵੀ ਛੱਡ ਦਿੰਦੀ, ਮੈਂ ਸ਼ੀਸ਼ੇ ਰਾਹੀਂ ਤੈਨੂੰ ਨਿਹਾਰਦਾ, ਤੇਰੇ ਮੱਥੇ ਦੀ ਬਣ ਬਿੰਦੀ। ਤੂੰ ਇਕ ਵਾਰ ਲੱਭਦੀ, ਤਾਂ ਕਹਾਣੀ ਮੁਕਦੀ ਨਾ ਇਉਂ ਰਾਹੀਂ, ਮੈਂ ਤੇਰੇ ਨਾਲ ਹੀ ਲਿਖਦਾ ਰਹਿੰਦਾ ਆਪਣੇ ਜ਼ਮਾਨਿਆਂ ਦੀਆਂ ਨਿੱਬਾਹੀਂ।

ਇੱਕ ਦਿਨ ਥੱਕਿਆ ਕੰਮ ਤੋ ਮੈਂ ਆਇਆ

Image
ਇੱਕ ਦਿਨ ਥੱਕਿਆ ਕੰਮ ਤੋ ਮੈਂ ਆਇਆ ਮੇਰੇ ਸੱਜਣਾ ਨੇ ਮੈਨੂੰ ਕੋਲ ਆ ਬਿਠਾਇਆ  ਠੰਢੇ ਪਾਣੀ ਦਾ ਗਲਾਸ ਮੇਰੇ ਹੱਥ ਸੀ ਫੜਾਇਆ  ਸਿਰ ਮੇਰੇ ਆਪਣਾ ਨਰਮ ਹੱਥ ਵੀ ਫਿਰਾਇਆ  ਇੱਕ ਦਿਨ ਥੱਕਿਆ ਕੰਮ ਤੋ ਮੈਂ ਆਇਆ  ਪੀਆਈ ਮੈਨੂੰ ਚਾਅ ਤੇ ਗੀਤ ਵੀ ਗਾਇਆ  ਥੱਕੇ ਨੂੰ ਮੈਨੂੰ ਉਹਨੇ ਹਾਸੇ ਦਾ ਰਾਹ ਵੀ ਵਖਾਇਆ  “ਰਾਤ ਨੂੰ ਕੀ ਖਾਓਗੇ” ਇਹ ਸਵਾਲ ਵੀ ਪਾਇਆ  ਮੇਥੀ ਆਲੂ ਤੇ ਮਿੱਠੇ ਚ ਆਟੇ ਦਾ ਕੜਾਹ ਵੀ ਖਵਾਇਆ ਇੱਕ ਦਿਨ ਥੱਕਿਆ ਕੰਮ ਤੋ ਮੈਂ ਆਇਆ  ਮੈਨੂੰ ਉਹ ਵੇਲਾ ਉਨ੍ਹੇ ਯਾਦ ਸੀ ਕਰਾਇਆ  ਜਦੋ ਓਸਨੂੰ ਮੈਂ ਕਵਿਤਾਵਾਂ ਚ ਲਿਖ ਸਰਾਹਿਆ  ਮੈਨੂੰ ਓਨ੍ਹੇ ਬਨੇਰੇ ਬਹਿ ਚੰਨ ਵੀ ਵਖਾਇਆ  ਤੇ ਮਿੱਠੇ ਸੁਪਨਿਆ ਦੇ ਵੇਹੜੇ ਚ ਸਵਾਇਆ  ਇੱਕ ਦਿਨ ਥੱਕਿਆ ਕੰਮ ਤੋ ਮੈਂ ਆਇਆ  ਸਵੇਰੇ ਚੜ੍ਹਦੇ ਨੂੰ ਜਦੋ ਚਾਅ ਦਾ ਵੇਲਾ ਆਇਆ  ਮੈ ਸੱਜਣ ਨੂੰ “ਕਿੱਥੇ ਹੋ” ਕਹਿ ਕੇ ਬੁਲਾਇਆ  ਸੱਜਣ ਮੇਰੇ ਨੇ ਕੋਈ ਸੁਰ ਮੇਰੇ ਕੰਨ ਨੂੰ ਨਾ ਪਾਇਆ  ਫੇਰ ਪਤਾ ਮੈਨੂੰ ਲਗਾ ਇਹ ਮੈਨੂੰ ਸੁਪਨਾ ਸੀ ਆਇਆ ਮੇਰਾ ਸੱਜਣ ਇੱਕ ਵਾਰ ਗਿਆ  ਤੇ ਕਦੇ ਫੇਰ ਮੁੜ ਨਾ ਆਇਆ ਇੱਕ ਦਿਨ ਥੱਕਿਆ ਕੰਮ ਤੋ ਮੈਂ ਆਇਆ  ਇੱਕ ਦਿਨ ਥੱਕਿਆ ਕੰਮ ਤੋ ਮੈਂ ਆਇਆ 

ਤੂੰ ਮੇਰੇ ਤੋਂ ਰੁਸ ਕੇ ਕਿੱਥੇ ਜਾਣਾ

Image
ਤੂੰ ਮੇਰੇ ਤੋਂ ਰੁਸ ਕੇ ਕਿੱਥੇ ਜਾਣਾ  ਬਾਗਾਂ ਤੋਂ ਵਿਛੜੀਆਂ ਕਲੀਆਂ ਚ  ਕੇ ਯਾਦਾਂ ਮੇਰੀਆਂ ਦੀਆਂ ਗਲੀਆਂ ਚ  ਜਿੱਥੇ ਰਾਤ ਨੂੰ ਚਾਨਣ ਜੱਗਦੇ ਨੇ ਮੇਰੇ ਗੀਤ ਹਵਾਵਾਂ ਚ ਵੱਗਦੇ ਨੇ  ਤੂੰ ਮੇਰੇ ਤੋ ਰੁੱਸ ਕੇ ਕਿੱਥੇ ਜਾਣਾ ਜਾਣਾ ਤੂੰ ਸੱਚੇ ਰੱਬ ਦੇ ਘਰ  ਜਾਂ ਵੈਨ ਪਾਉਂਦੀ ਦੁਨੀਆ ਜਬ ਦੇ ਘਰ  ਪ੍ਰੀਤਾਂ ਤੋ ਪਰੇ ਜਿੱਥੇ ਭੁੱਖ ਰਹਿੰਦੀ ਹੈ ਜਾਂ ਤਣਾਅ ਤੋ ਦੂਰ ਜਿੱਥੇ ਕੁੱਖ ਰਹਿੰਦੀ ਹੈ  ਤੂੰ ਮੇਰੇ ਤੋ ਰੁੱਸ ਕੇ ਕਿੱਥੇ ਜਾਣਾ ਜਿੱਥੇ ਗੀਤਾਂ ਦੇ ਵਰਕਿਆਂ ਤੇ ਸਿਓਂਕ ਦਾ ਘਰ ਹੈ  ਪ੍ਰੇਮ ਕਹਾਣੀਆਂ ਨੂੰ ਜਿੱਥੇ ਵਿਛੋੜੇ ਦਾ ਵਰ ਹੈ  ਜਿੱਥੇ ਵਾਰਿਸ ਸ਼ਾਹ ਨੇ ਹੀਰ ਰਾਂਝਾ ਸਜਾਇਆ ਸੀ ਚੇਨਾਬ ਦੇ ਪਰੇ ਜਿੱਥੇ ਮਹੀਵਾਲ ਨੇ ਘਰ ਬਣਾਇਆ ਸੀ ਤੂੰ ਮੇਰੇ ਤੋ ਰੁੱਸ ਕੇ ਉਥੇ ਜਾਣਾ ਜਿੱਥੇ ਰੂਮੀ ਤੇ ਸ਼ਮਸ ਦੀ ਸੋਹਬਤ ਹੈ ਹਨੇਰੇ ਦੀ ਸੂਰਜਾਂ ਨਾਲ ਮੁਹੱਬਤ ਹੈ  ਜਿੱਥੇ ਘੜੀਆਂ ਕਦੇ ਵੀ ਰੁਕਦੀਆਂ ਨਹੀਂ  ਕੱਠ ਦੀਆਂ ਪ੍ਰੀਤਾਂ ਕਦੇ ਵੀ ਮੁਕਦੀਆਂ ਨਹੀਂ

ਆ ਮੇਰਾ ਸੱਜਣ, ਫੇਰ ਵੀਚਾਰੀਏ

Image
ਆ ਮੇਰਾ ਸੱਜਣ, ਫੇਰ ਵੀਚਾਰੀਏ  ਓਸਨੂ ਮੇਰੀ ਕਲਮ ਤੋਂ, ਫੇਰ ਨਿਹਾਰੀਏ  ਠਰਦੀ ਤੜਕੇ, ਪੈਲਾਂ ਪਾਉਂਦਾ, ਚਾਨਣ ਓਹਦਾ  ਧੁੱਪ ਤੋਂ ਵਧੇਰੇ ਨਿਗ੍ਹਾ, ਪਛਾਨਣ ਓਹਦਾ  ਫੂਲਾਂ ਨੂੰ ਇਤਰ, ਓਹਦੇ ਸਾਹ ਨੇ ਦੇਂਦੇ  ਸੁੱਕੇ ਗੀਤਾਂ ਨੂੰ ਪਾਣੀ, ਓਹਦੇ ਚਾਹ ਨੇ ਦੇਂਦੇ  ਬੁੱਕਲ ਓਹਦੀ, ਆਸਾਂ ਦੇ ਆਲ੍ਹਣੇ ਵਰਗੀ  ਸਿਆਲ ਦੀ ਸ਼ਾਮ ਨੂੰ, ਬਲ੍ਹਦੇ, ਬਾਲ੍ਹਣੇ ਵਰਗੀ  ਰਾਤਾਂ ਨੂੰ ਚਾਨਣੀ, ਓਹੀ ਫੇਰਦਾ  ਹਿਜਰ ਦੀ ਬਿਮਾਰੀ ਨੂੰ ਫੈਲਣ ਤੋਂ, ਓਹੀ ਘੇਰਦਾ  ਓਹਦੇ ਹਾਸੇ ਹੇਠਾਂ, ਰੱਬ ਵੱਸਦਾ ਹੈ  ਓਹਦੀ ਗੱਲ਼ਾਂ ਸੁਨ, ਹਿਜ਼ਰ ਦਾ ਰੋਇਆ, ਫੇਰ ਹੱਸਦਾ ਹੈ  ਪਹਾੜ ਜੇ ਬਣ ਜਾਣ, ਹਾਣੀ ਓਹਦੇ ਮੀਠੀ ਛਬੀਲ ਵਰਤਾਣ, ਵੱਗਦੇ ਪਾਣੀ ਓਹਦੇ ਮੇਰੇ ਕੋਲ ਬੈਠਾ, ਮੇਰੀ ਔਖੀ ਰਾਤ ਲੰਗਾਉਂਦਾ ਹੈ  ਸੱਜਣ ਮੇਰਾ, ਮੇਰੇ ਤੋਂ ਆਪਣੇ ਗੀਤ ਲਿਖਾਉਂਦਾ ਹੈ    ਸੱਜਣ ਮੇਰਾ ਮੇਰੇ ਤੋਂ ਆਪਣੇ ਗੀਤ ਲਿਖਾਉਂਦਾ ਹੈ

कवि तीन प्रकार के होते है

Image
कवि तीन प्रकार के होते है  विद्रोही, दार्शनिक और प्रेमी  मंटो लिखे तो विद्रोह  कामू लिखे तो दर्शन  और बटालवी लिखे तो प्रेम  उपाधि इन्हें कवि की ही मिलती है  यह तीनों जोड़ है तिपहिया वाहन के ढो लेते है कितनी भावनाएँ इधर-उधर कवि होना चमत्कार नहीं है  जैसे वृक्ष हरा ही होता है  पर्वत ऊँचा, सागर गहरा  इंसान होता ही है कवि  शब्दकोष मन में रखना भी तो कविता है जैसे माँ रसोई में पड़ी गर्म तेल की छींट का दर्द रखती है मन में  जैसे पिता रख लेते है व्यापार के घाटे का क्रोध मन में  जैसे भूख में पले प्रेमी, रखे रहते है विरह का शोक मन में  हम सब कवि ही तो है  कुछ कविताएँ लिख रहे है और कुछ जी रहे है ईश्वर, प्रेत, डाकू, सरकार, दर्शन, प्रेम, इतिहास, आदि सब लिख लेते है कवि  कवि, सब कर सकता है  पर नहीं कर सकता वह ढोंग  प्रेम का, दर्शन का और विद्रोह का  उसे इन तीनों में से एक गुण में उतरना पड़ता है  तभी लिख सकता है वह प्रेम में किए गए विद्रोह के दर्शन  और कहलाया जाता है कवि

पिता के लिए पत्र

Image
पा, कैसे हो? यह प्रश्न का उत्तर नहीं मिलता, जैसे नहीं मिलता अब छुपके से दिया गया जेब खर्च। जीवन बहुत साधारण सा है, इतना कुछ पास होने के बाद भी। पतंगे भी अब वो उत्साह नहीं दे पा रही। जिससे आप आखिरी बार मिले थे, मैं अब वो गोपी नहीं रहा हूँ। मुझे, मुझसे मिलने के लिए सिगरेट का सहारा लेना पड़ता है। आपकी पोती भी मुझे गोपी कह कर पुकारती है, जैसे आप पुकारते थे। पा, अगर पता होता जीवन ऐसा जाएगा आपके जाने के बाद, तो आपकी देह को कभी कहीं छोड़ कर न आता। मुझे आपकी तस्वीर ऐसे याद है कि आप हवेली वाले घर के बाहर वाले कमरे में एक टांग पे टांग चढ़ाकर बैठे है और पी रहे है चाय। पा, जो जब नहीं था, अब सब है, गाड़ी है वो भी दो। अच्छा ख़ासा धन है, कपड़े सब ले रखे है, फिर भी नींद आने से पहले यह हाथ ढूंढा करते है किसी की टाँगे, मालिश के लिए। मैं नहीं अब रखता खुद को यादों की संगत में, पर फिर भी जीवन में उदासी का आना तो लगा रहता है, आपके होते कम आती थी, पर अब उदासी निचोड़ ले जाती है। आपके दोनों बेटे बड़े हो गए है। अपने निर्णय खुद लेते है। खुद कमाते है, खुद खाते है। आप होते तो घर में बैठे क्या ही विश्राम करते। शादी हो गई ह...

बिरहा का गीत

Image
बिरहा का गीत ऐसा सुनाओ  रो ही पड़े बिछड़ी दो नदियाँ सुन्न करदे जो बिदाई होती दुल्हन जैसा वो गीत में सारे अधूरे प्रेम नम हो जाएँ माँ की धड़कन रुक गई हो ऐसा दर्द दे  वह बिरहा का गीत बटालवी, फिरसे जीवित हो कर गाए  और नुसरत का सुर उसपर संगीत सजाए  मुझे नहीं सुननी अब किसी कवि की कविताएँ  नहीं पड़ने अब प्रेम उपन्यास और पत्र  बिरहा का गीत मुझे पहाड़ बनाएगा  पहाड़ का रोना प्रलय जैसा है पहाड़ सह जाता है बर्फ़, धुप, वर्षा और कटाई  फिर भी खड़ा रहता है विशाल, अमन को ओढ़ कर मुझे बिरहा का गीत ऐसा सुनना है  रो पड़े मेरी माँ मेरा दुःख देखकर और बोले "उसे मैं मनाकर देखूँ"

धैर्य बैठा रहता है प्रेम के साथ

Image
प्रेम, धैर्य की संगिनी है जैसे सुर से लिपटा रहता है संगीत  माँ से ममता साधु से साधना मन से इच्छा वैसे ही धैर्य बैठा रहता है प्रेम के साथ  बात नहीं करते दोनों पर मृत्यु संभव है एक के भी छूटने से  प्रेम का काम वचन है और धैर्य का दर्शन  कहानियों की मुख्य भूमिका में रहते है प्रेमी जोड़े पर हाथ में हाथ लिए चलते होते है प्रेम और धैर्य दर्शन और संवाद जैसे है प्रेम और धैर्य  इनका साथ रहना ऐसा है  जैसा है वन में जीवन रहना एक का जाना, ले जाता है अपने साथ अमन तभी शहर भरें रहते है  मंद चेहरों से, भय के पहरों से पृथ्वी ने कितना ही धैर्य रखा होगा  तभी जग पाया प्रेम का जीवन  इन्हें अलग करना  देह से चेतना अलग करने जैसा है 

वन, माँ के गर्भ जैसा है

Image
  वन, माँ के गर्भ जैसा होता है, वहाँ नहीं होती खाने कमाने की चिंता, होता है बस धैर्य और चिंतन,  दूषित व्यवस्था वहाँ घर नहीं बनाती, वहाँ नहीं रहता शहर का शोर, वहाँ रहने के लिए पढ़ा लिखा होना आवश्यक नहीं है, वन बिन कुछ मांगे करता है आपका पालन और पोषण  शोर, घृणा, अन्याय संभव नहीं है वन में, उसके संविधान में सबका हिस्सा एक सा है, इंसान ने सबसे बड़ा पाप किया है शहर बनाकर,  जहाँ लकीरें खींच डाली कितनी सारी, वन में ईश्वर नहीं रहता, वह ख़ुद ईश्वर है, पाप पुण्य जाति अमीर ग़रीब रंग क़द ओहदा,  वहाँ नहीं है, वहाँ है बस शांत नींद, माँ के गर्भ जैसी, मनुष्य को चाहिए वन और वह खोज रहा है उसे शहर में, शहर में रहते है पांडव कौरव और कितने युद्ध, वन शरण देता है बस एकलव्य को, मन का मौन, कला की स्वतंत्रता प्रदान करता है बस वन, वन कभी नाराज़ नहीं होता मनुष्य की हिंसा से, वह ख़ुद को नष्ट करता रहता है धीरे-धीरे धीमे-धीमे  जैसे नष्ट करती रहती है विरह की दीमक प्रेमी के घर को 

प्रेम सितारों की गिनती की तरह है।

Image
प्रेमी लौट जाया करते है घर को पर प्रेम रहता है खड़ा  देखता है उन्हें दूर तक इस आस में वो उसे लेने आएंगे  आते है प्रेमी लौट कर उसके पास बार बार कितने प्रयास करते है उसे ले जाने को अपने साथ वो नहीं जाता उनके साथ  इसलिए नहीं वह नाराज़ है  इसलिए क्योंकि जब प्रेमी लौटते है  वो प्रेम में नहीं, प्रेम के ढोंग में होते है प्रेम तो एक माँ की तरह है  उसे याद नहीं रहता  दूर्व्यवहार, हिंसा और अशांति  उसे याद रहते है स्नेह, वात्सल्य और प्रतिबद्धता वह उस घर कभी नहीं लौट पाता  जहाँ संतान उसे वृद्ध आश्रम छोड़ आती है  प्रेम सितारों की गिनती की तरह है बार बार टूटने पर भी भरा रहता है आकाश में  प्रेम को आधे रास्ते छोड़ कर जाना ऐसा है जैसा है घर को छोड़ जाना  तुम समय पर न लौटे तो  उसे खा जाती है दीमक, कीट पतंगे और खालीपन प्रेम अगर जीवन में आए तो उसे ऐसे रखना जैसे रखते है मंदिर में ईश्वर को अगर जीवन एक पौधे जैसा है तो प्रेम, धूप और पानी सा आहार है

प्रेम का धैर्य से संबंध

Image
प्रेम का धैर्य से क्या संबंध है  प्रेम अगर पुल है तो धैर्य उसपर लगे फट्टे है  वही संबंध प्रेम कहानी को शब्द देता है  अगर प्रेम में धैर्य हो  तो लिखी  जा सकती   है कविताएँ, दोहे और गीत  यह आहार में नमक की तरह भी है धैर्य ही माँ को ले जाता है संतान प्रेम की ओर  प्रेम कहानी कोई भी पढ़ने बैठूँ  तो प्रेम से अधिक समझ आता है धैर्य  हो सकता है प्रेम, धैर्य ही हो एक घर में समृद्धि बिन धैर्य और प्रेम के नहीं आ सकती  मैं कितने ही काम गिन सकता हूँ  जो प्रेम से नहीं धैर्य से होते है  द्रौपदी का धैर्य, बुद्ध का धैर्य  जैविक खेती करने वाले का किसान का धैर्य  एक वैश्य का धैर्य और एक प्रेमी का धैर्य  एक धैर्य ही है जिसने सब बचा कर रखा है  प्रेम को भी  नहीं तो प्रेम अकेला  बिन बारिश का वर्षावन बन जाता

हाथ तुम्हारे जैसे देवधर की जड़ें

Image
जीवन का अर्थ जानना था, तो, चढ़ लिए पर्वत, तर ली नदियाँ-सागर, भटका रहा मैदानों में, उलझता रहा घने वनों में, भजन कर लिए काशी में, हज करली मक्के में, सुन आया मौलवियों को, अरदास कर आया गुरुओं को, पढ़ बैठा दर्शन और साहित्य, ग्रहण कर आया गीत और संगीत को, कविताएँ पढ़ली ढेर सारी, ना मिला कुछ सार ऐसा, जो जीवन के बाद भी रहे। और अब देख बैठा हूँ, नेत्र तुम्हारे, जहाँ है ईश्वर, हास्य देखा, जहाँ विराजी है मुक्ति, स्वर तुम्हारा, जैसे गुरु की बाणी, और केश जैसे, अंतरिक्ष की गंगा। मन तुम्हारा, वन सा निर्मल, हृदय तुम्हारा, करुणा की कविता, हाथ तुम्हारे, देवधर की जड़ें, साँस तुम्हारी, पत्तियों का संगीत, पूरी तुम, जैसे मोक्ष का द्वार, और प्रेम तुम्हारा, मेरे जीवन का सार

नई धरती का संविधान।

Image
जब कभी भी धरती का सृजन फिर से किया जाएगा, मैं चाहूँगा उसका संविधान तुम रचो। तुम लिखोगी कानून, प्रेम और करुणा के। तुम उस संविधान में जात-पात, अहिंसा, असमानता, अमीरी-गरीबी नहीं लिखोगी तुम लिखोगी अमन की बातें, तुम नहीं खींचोगी देशों की लकीरें, तुम्हारे कानून बातें करेंगे आसमान की, पेड़ और पौधों की, पक्षी और पशुओं की, सागर और पहाड़ों की, झरने और झीलों की। उस संविधान के कोई भी पन्ने पर रक्तपात न होगा, न ही उसमे होगा ईश्वर और न कोई परमेश्वर। सब साधारण से होंगे और भाषा होगी शालीनता की। मैं तो उसे धरती नहीं बुद्ध ग्रह बोलूँगा। उस समाज में जन्म से बुद्ध बनने की प्रक्रिया पढ़ाई जाएगी। उस संविधान के कानून स्त्री-पुरुष में भेदभाव नहीं करेंगे, न ही उसमे पैसे का लेनदेन किया जाएगा, छोटे-छोटे गांव बना देना तुम थोड़ी थोड़ी दूर, बच्चे कॉलेज स्कूल नहीं पड़ने जाएँगे, पढ़ेंगे वो बस अपने अनुभवों से, मुराकामी, बटालवी, रूमी और कामू के लेख समझाएंगे।  वह धरती एक सुन्दर सा कॉर्टून होगा, जहाँ हर व्यक्ति प्रेम से भरा हुआ है।  धरती का सृजन जब भी होगा, मैं चाहूँगा,  उसका संविधान तुम ही लिखना, क्यूँकि तुम लिख...

आधी तुम

Image
तुम वो किताब हो, जिसे आधा पढ़कर फाड़ दिया गया है, और पूरा पढ़ना अब असंभव सा लगता है। तुम टीवी पर बजता वो गीत हो, जिसका अंतरा आना अभी बाक़ी है, और बिजली चली गई हो। तुम दादी माँ द्वारा सुनाई जा रही कहानी हो, जो अभी आधी हुई है, और सुनाते-सुनाते वो खुद खर्राटे लगाने लगी है। तुम मेरे माँ और भाभी के काम की तरह हो, जो दिन भर करने के बाद भी, आधा रह जाता है। तुम मेरी आधी लिखी कविता हो, जिसमें अभी प्रेमी-प्रेमिका मिले ही है, और प्रेम करना अभी बाक़ी है। तुम मेरा जीवन भी हो, जिसे पूरा करना तुम्हारे बिना,  अब कठिन लगता है।

मुझे अभी दूर जाना है - गोपाल

Image
जहाँ अहम, ज्ञान की रौशनी को सुलाता है  दिन में व्यर्थ के सपनों को सजाता है  अपराध की दावत में झूठे तारों को भी बुलाता है मुझे उस रात से निकल दिन की और जाना है  अभी मुझे दूर जाना है    जहाँ आकाश से धरती दूर दिखती है इंसान की हर वासना धन मैं बिकती है कलम हर पल जहाँ हिंसा लिखती है मुझे वहाँ से दूर चले जाना है   जहाँ संबंध बस व्यापार के हैं  बहुमत मन, शत्रु, प्यार के हैं जहाँ नशीले गीत ऊँचे सुर पकड़ते हैं  मनुष्य मृत्यु से नहीं, अहंकार में अकड़ते हैं उस जीवन से मुझे दूर जाना है  जहाँ तक नेत्र सागर के दर्शन भरता है  सायं का भोजन जहाँ सूर्य करता है जहाँ संत, अज्ञान से भरे पड़े हैं प्रेम में भरी पड़ी क्रूरता की जड़ें हैं उन सबसे दूर रुक-रुक चले जाना है  मुझे अभी बहुत दूर जाना है   

हम फिर मिलेंगे

Image
चाँद आधा जब पूर्ण की और चल देगा  सूर्य जब सवेर को खिलने का बल देगा  हम वहाँ भोर में फिर मिलेंगे  तुम आना एक डब्बा दाना लेकर  मैं ले आऊंगा भूखे पक्षी कुछ  जब तक वह उन्हें चुगेंगे  छठ रही ओस में हम फिर मिलेंगे  केतली यादों की मैं लाऊँगा  कप और बातें तुम ले आना  आधा आधा कप साथ भरेंगे  अरसों बाद चाय पर फिर मिलेंगे  रौशनी भूखी जब तारे खा जाएगी काम निपटा चुकी माँ जब उठने की डाँट लगाएगी बस अभी उठ गए का जब झूठा वादा करेंगे  पौने जगे सपनों में हम फिर मिलेंगे

साधन हो तुम

Image
क्रोध से भरी भीड़ में अमन का साधन हो तुम   चक्रव्यूह में लड़ते अभिमन्यु के साहस का साधन हो तुम  देशों में चलती आ रही लंबी लड़ाई  की सुलह का साधन हो तुम  मेरे भीतर उठ रहे विवादों  को संवाद देने का साधन हो तुम हर क्षण घट रही मृत्यु  को जीवन देने का साधन हो तुम  घृणा में भटक रहे इस संसार  को अनुराग के राह का साधन हो तुम  साधन हो तुम  वृक्ष में अंकुरित ऋतु फल का  मेरे आज और इस समय के पल का  साधन हो तुम  मेरी रचना का, मेरे काव्य का, मेरे गीत का  साधन हो तुम  मेरे हृदय की धड़कन के संगीत का

मेरी कल्पना

Image
विशाल चट्टानों में से उपजा जो एक वृक्ष दिख रहा है  वैसे है मेरी कल्पना  मुठ्ठी में पकड़ी रेत जो सर सर गिरते चली जा रही है  वैसी है मेरी कल्पना  चिल्लाते शहर के शोर की जो वन से सुलह करवा रही है  वैसी है मेरी कल्पना  मृत्यु के आगमन पर जो नए जीवन का आभार मना रही है  वैसी है मेरी कल्पना  दुःख और सुख को भोगता से द्रष्टा की और जो ले जा रही है  वैसी है मेरी कल्पना  गहरे दब चुके ढेरों सत्य को जो खोद खोद प्रस्तुत करते चली जा रही है  वैसी है मेरी कल्पना स्त्री को पुरुष के भय से और पुरुष को स्त्री की देह से  जो मुक्त कर दे पा रही है ऐसी है मेरी कल्पना