Posts

दिल से बात

Image
जन्नत दूंदने की चाह मे, गुज़रते वक़्त की इस राह मे, पूछा मुझसे मेरे दिल ने, क्यों है इतनी रुकावटें तेरी मंजिल मे, कहता मुझसे चल पीछे मुड़ चलते है, पुराने शहर के अँधेरे में चल फिर उड़ चलते है, मुस्कुरा कर मेने ज़वाब दिया, दिल, तुमने ही तो मुझे ये ख्वाब दिया, अब तो मौत को ज़िन्दगी से भरना मुझे है, मेहनत का दरिया पार करना मुझे है, सारी हद्दो को पीछे छोड़, अफ़सोस भरी ज़िन्दगी से लड़ना मुझे है, ऐ दिल, साथ मेरे अब तू भी तो चल, मिलकर कट जायेंगे ये अफ़सोस के पल, दोस्ती हमारी तेरी आखरी धड़कन तक निभाऊंगा, साथ दे तू बस मेरा, तेरे बिना मैं ज़रा भी चल नहीं पाउँगा  !

एक रास्ता

Image
एक रास्ता बेहद्द हरा भरा है एक चुबते पथरों को ले खड़ा है एक रास्ते में खुशबूदार फूल खिले है एक की मिट्टी में चुबते काँटें जा मिले है एक रास्ता मेरी चाही मंज़िल को जा मिलता है एक मेरे घर की देहलीज़ लांघ निकलता है एक रास्ते में मेरी ख्वाइशों का फैलाव है एक में दुनिया के तीखे तानों का सेलाब है एक रास्ता मेरे अपनों को पहचानता है एक मेरे सपनो को भगवान् से ज्यादा मानता है घबराया नहीं हूँ में अपने चाहे रास्ते की तलाश में बिन रोके चलने दो मुझे मेरे रास्ते की आस में

बीता वक़्त

Image
तकलीफ़ तो उसे भी हुई होगी तकलीफ़ हमे देकर आज़ाद तो वो भी ना हुई होगी आज़ादी हमे देकर मालूम नहीं कोन से शहर में उसने अपना घर बसाया है मालूम नहीं कोन से शहर में उसने अपना घर बसाया है दिल होता तो पूछ लेते ज़नाब थोड़ी सी रिश्वत देकर छुपा लेता हूँ वो बाज़ू जिस पर उसका ज़िक्र है छुपा लेता हूँ वो सियाही हुई बाजु जिस पर उसका ज़िक्र है अश्को में पढ़ लेती है उसका नाम दुनिया जिसमे अभी भी उसकी थोड़ी सी फ़िक्र है इश्क कोन करता था उससे जो आशिक़ हमे नाम दे दिया इश्क कोन करता था उससे जो दुनिया ने आशिक़ हमे नाम दे दिया हम तो पूजा करते थे उसकी और उसने नास्तिक हमे बना दिया

Termination Ballad

Image
When I die, Dig my grave in the mountains, Where my body doesn't feel the polluted pains. When I die, Don’t arrange my fourth-day farewell, If relatives want it, sincerely tell them “Go to Hell”. When I die, Leave some vegetable seeds as my desolation hosts, I’ll surely provide them my body’s healthful compost. When I die, Sing me a “What a Wonderful World” (Movie- "Guzaarish") song, I want to hear this from you for so much long. When I die, Propose her on behalf of me, If she say yes, Plant a red rose on my grave for a hungry bee. When I die, Don’t engrave my only name on 6 feet land, I want my grave buddy to come and tie me a friendship band. When I die, Bequeath my eyes, I want a blind to see a world of lies…

"The things I am scared of"

"Not the people but the mind, Not the storm but the silence, Not the answer but the question, Not the result but the reason, I am scared of." "Not the real but the dream, Not the moment but the memory, Not the lie but the truth, Not the death but the life, I am scared of." "Not the end but the start, Not the stranger but the known, Not the hate but the love, Not the world but the me, I am scared of." Source: Everyone has a story.

भूल गई वो

भूल गई वो  समंदर किनारे की ठंडी मीट्टी को  इज़हार की हुई मेरी लिखी चिठ्ठी को   खुले आसमान के नीचे  मिलन की रातों को  जलते अलाव में की हुई सर्द बातों को. भूल गई वो  पहली रात का बिस्तर उस पर बिछी गुलाब की पत्तिओं को  निखरती जवानी की महकती  सिस्कीओं को  उस बगीचे के फूलों को  जंग लग चुके हमारे झूलों को  भूल गई वो  हमारे सावन की पहली बारिश को  टूटे तारे से मांगी हुई हमारी ख़्वाइश को  आँगन में खिले गेंदे की महक को  मधुमखिओं का उनसे चुम्बन  सुबह होती चिडिओं की चहक को  भूल गई वो सब  पिछले पत्तझड की एक रात को खिड़की पे टांग चली गई वो  मेरे सहमे जज़्बात को.

एक बार

Image
खुले नीले आसमान के नीचे, रोना है एक बार पीपल की ठंडी छाँव में, चैन की नींद सोना है एक बार एक मुस्कुराता हिरण्मये देख, तारों की माला में पिरोना है एक बार खुशबूदार फूलों की तलाश में, नन्हा पोधा बोना है एक बार तेज़ बारिश में, अपने नंगे बदन को धोना है एक बार कमाया हुआ सारा धन, खोना है एक बार नंगे पांव को चलती नदी में, कुछ देर भिगोना है एक बार माशूका का दिया गम, भूलना है एक बार कबर के ठन्डे बिस्तर पे लेते हुए, यकीन रखना है हमे, ये सब होना है एक बार (किसी खुशनुमां चौक में बेशर्मी से खड़े होकर  चरस का धुंआ उड़ना है एक बार)